Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गाड़ी साइड करने को लेकर कोटा में म*र्डर

कोटा: कार साइड करने की बात को लेकर बद*माशों ने मेकैनिक का म*र्डर कर दिया। बीच-बचाव करने आए वर्कशॉप के मालिक को भी नहीं छोड़ा। बद*माशों ने उनके हाथ-पैर तोड़ डाले। गंभीर हालत में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह मामला कोटा के महावीर नगर इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा के शिवपुरा स्थित हजीरा बस्ती के रहने वाले इश्तिहाक अहमद का अहिंसा सर्किल पर वर्कशॉप है। इश्तिहाक ने बताया कि मेरे वर्कशॉप के आसपास चाय की थड़ियां हैं।

 

Car side kota city police news 11 April 25

 

 

यहां काफी संख्या में लोग चाय पीने आते रहते हैं। गुरुवार रात करीब 9 बजे की घटना है। वर्कशॉप बंद करने की तैयारी में हमलोग थे। मैं कार बैक ले रहा था। कार के पीछे एक स्कूटर खड़ा था। मेरे वर्कशॉप में काम करने वाला मेकैनिक सुरेंद्र यादव (35) स्कूटर साइड करने लगा। इसी दौरान वहां कार सवार 4-5 युवक आए। उन्होंने कार लगा दी। इसके बाद मेरी कार को आगे-पीछे करने को लेकर उन कार सवारों से बहस हो गई। वो गा*ली-ग*लौज पर उतर आए और झ*गड़ा बढ़ गया।

 

 

 

 

वर्कशॉप के मालिक इश्तिहाक अहमद ने आगे बताया कि जब तक मैं कुछ समझ पाता कार सवार बद*माशों ने सुरेंद्र (मृ*तक) पर चा*कू से ह*मला बोल दिया। सुरेंद्र की पीठ, पसलियों व गर्दन पर गहरे जख्म लगे। मैं जैसे ही कार से बाहर निकला, युवकों ने डं*डे- सरिए से मुझ पर भी ह*मला कर दिया। मेरे एक हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद मौके से कार सवार सभी बद*माश फ*रार हो गए। सुरेंद्र और इश्तिहाक अहमद को फौरन न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया।

 

 

 

 

वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृ*त घोषित कर दिया। सुरेंद्र श्रीनाथपुरम सेक्टर सी (कोटा) का रहने वाला था। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर कुछ युवकों ने ह*मला किया था। घटना का पता लगने पर महावीर नगर व आरकेपुरम थानाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

 

 

 

हॉस्पिटल में सुरेंद्र के घरवाले और अन्य जानकारी बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। मैं खुद मौके पर था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सुरेंद्र (मृ*तक) के छोटे भाई गोलू ने बताया कि सुरेंद्र 2 भाइयो में बड़ा था। उसके 3 बच्चे हैं। इनमें 2 बेटियां व 1 बेटा है। सुरेंद्र पिछले 3-4 साल से वर्कशॉप पर मैकेनिक था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !