नई दिल्ली: नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में बीती रात तेल से भरा एक टैंकर फटने से हादसा हो गया है। जिसमें 94 लोगों की मौत* हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब लोगों की भीड़ टैंकर से लीक हो रहे तेल को लूटने पहुंची थी। यह घटना उत्तरी राज्य जिगावा के मजिया शहर की है। पुलिस ने बीबीसी न्यूज एजेंसी को बताया कि तेल से भरा टैंकर पलट गया था और उसमें आग लगने की वजह से कम से कम 94 लोगों की ज*लकर मौ*त हो गई है।
ध*माके में 50 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिगावा राज्य के रिनगिम शहर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के प्रवक्ता लावल शिज़ु एडम ने बताया कि देर रात मंगलवार को हुई घटना के बाद से पुलिस अधिकारियों ने लोगों को टैंकर के पास नहीं जाने की चेतावनी दी है, लेकिन वह बढ़ती हुई भीड़ को काबू करने में असमर्थ थे।
उन्होंने बताया कि हमने लोगों को वाहन के पास पेट्रोल लेने से रोकने का काफी प्रयास किया।इलाके की घेराबंदी के बावजूद हम लोगों को नहीं रोक पाए और जब लोग पेट्रोल भर रहे थे तभी आग भड़क उठी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
