अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि आज मंगलवार से कनाडा, मैक्सिको और चीन के उत्पादों पर टैरिफ लागू हो जाएगा। मैक्सिको और कनाडा से आयात होने वाल सामान पर अमेरिका में 25% टैरिफ (आयात शुल्क) लगेगा। जबकि चीन पर अतिरिक्त 10% का टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इन देशों के साथ किसी समझौते पर पहुंचने का समय खत्म हो गया था। सोमवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि मैक्सिको या कनाडा के लिए कोई जगह नहीं बची है। टैरिफ की पूरी तैयारी हो चुकी है।
चीन की प्रतिक्रिया:
रॉयटर्स के अनुसार चीन ने अमेरिकी के इस कदम का वि*रोध करते हुए बढ़ाए गए टैरिफ को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका घा*तक ड्र*ग फ़ेंटानिल से जुड़ी अपनी घरेलू समस्या को टैरिफ लगाने के लिए बहाने के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
टैरिफ लगाने की खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। कनाडा, मैक्सिको और चीन, अमेरिका के तीन सबसे बड़े ट्रेड पार्टनर हैं और मंगलवार से अब इनके उत्पादों पर अमेरिका में पहले से कहीं अधिक आयात शुल्क लगेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
