बिहार: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से आज नामांकन भर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार हाजीपुर कलेक्ट्रेट में नामांकन करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थे। वह अपने काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां समर्थकों का भारी हुजूम जमा था।
उधर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी आज अपना नामांकन भरा है। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद थे। एनडीए में सीटों को लेकर खींचतान की खबरों पर विजय सिन्हा ने कहा कि सब कुछ बिल्कुल ठीक है और एनडीए में कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
