नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के मुद्दे पर शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। वक्फ (संशोधन) बिल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने वक्फ बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। हमारी सरकार बनेगी, तो ये बिल कूड़ेदान में डाला जाएगा।
तेजस्वी यादव बोले हम सब लोगों का मानना है कि ये असंवैधानिक बिल है। ये साफ तौर पर संविधान के आर्टिकल 26 का उल्लंघन करता है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोग देश को तोड़ना चाहते हैं, बांटना चाहते हैं। बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, गरीबी जैसे जो असल मुद्दे हैं, उससे ध्यान भटकाना चाहते हैं।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि आरएसएस और बीजेपी दलित, पिछड़े और आदिवासी लोगों को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक और धार्मिक रूप से मुख्य धारा से दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अभी तो मुसलमानों को निशाना बनाया है, लेकिन इनका असल निशाना दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अति पिछड़ा वर्ग के लोग हैं, जिन्हें ये मुख्य धारा में नहीं आने देना चाहते हैं।
Tags Bihar Bihar News BJP Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Politics Rashtriya Janata Dal RJD Sawai Madhopur App Tejashwi Yadav Top News Vikalp Times Waqf Amendment Bill Waqf Amendment Bill 2024
Check Also
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
