अमेरिका: अमेरिका के टेक्सस राज्य में आई अचानक बाढ़ में अब तक 81 लोगों की मौ*त हो चुकी है। वहीं 41 लोग लापता हैं। केर काउंटी में 28 बच्चों सहित 68 लोगों की जा*न चली गई है। केर काउंटी का नदी किनारे स्थित लड़कियों के शिविर में बाढ़ आ गई थी। कैंप मिस्टिक की दस लड़कियां और एक काउंसलर अभी भी लापता हैं। ट्रैविस काउंटी में पांच, बर्नेट काउंटी में तीन, विलियमसन काउंटी में दो, केंडल काउंटी में दो और टॉम ग्रीन काउंटी में एक व्यक्ति के मौ*त की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि लोगों की तलाश की जा रही है और इसके कारण मौ*त का आंकड़ा भी बहुत तेजी से बदल रहा है। केर काउंटी में 10 बच्चों सहित अब तक 28 लोगों के श*व बरामद किए जा चुके हैं लेकिन अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों में इस क्षेत्र में तूफान आ सकता है, जिससे राहत कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
