Tuesday , 9 June 2026
Breaking News

दुल्हनों ने दूल्हों को सुहागरात से पहले खिलाई नशीली खीर, नकदी व जेवर लेकर हुई फरार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ शादी की। इसके बाद सुहागरात से पहले ही दुल्हनों ने खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने – अपने दूल्हों को खिला दी। इसके बाद दोनों ही दुल्हन नगदी व जेवर लेकर फरार हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार शादी के लिए दोनों सगे भाई का रिश्ता एक दलाल के जरिए तय हुआ था।

 

The brides fed intoxicating kheer to the grooms before the wedding night, ran away with cash and jewellery in uttar pradesh

 

 

इसके लिए दलाल को 80 हजार रुपए दिए गए थे। लड़कियों को लेकर दलाल शादी करवाने के लिए लड़कों के गांव पहुंचा था। शादी से पहले ही उसने निर्धारित रकम दूल्हों से लेने के बाद दोनों की गांव में एक मंदिर में शादी करवा दी। रीति-रस्म पूरी होने के बाद दुल्हनें अपनी ससुराल पहुंचीं और वहां ससुरालीवालों और अपने पतियों को खीर बनाकर खिलाई। दुल्हनों ने खीर में नशीला पदार्थ मिला दिया।

 

 

 

इसके बाद जब अगले दिन दूल्हे और उनके घर के लोग सोकर उठे तो दुल्हन घर का जेवर, नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो चुकी थी। सुहागरात से पहले ही दुल्हनों और दलाल के हाथ लूटे गए दूल्हों ने पूरे मामले में पुलिस से मदद मांगी है। दुल्हनों के लूट और ठगी की इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Khan Sir coaching center patna bihar news 3 June 26 Vikalp Times

पटना में सनसनी, खान सर के सेंटर पर हमला, गार्ड को पीटा, पोस्टर फाड़े

बिहार: Bihar की राजधानी पटना (Patna) के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार को खान सर …

The weather will deteriorate in North India including Delhi, IMD has issued an alert.

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh) और …

LPG Gas Cylinder house collapse in Delhi 2 June 26 Vikalp Times

दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से ढहा पूरा मकान, कई लोग मलबे में दबे

नई दिल्ली: उत्तर दिल्ली (Delhi) के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas …

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !