Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विधानसभा चुनाव: मतदान में केवल एक रात का समय शेष, चाय की थडियों से लेकर गली-मोहल्लों में चर्चाओं का बाजार रहा गर्म

राजस्थान विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है और अब मतदान को एक रात शेष बची है। मतदान को लेकर शहर से लेकर गांव व कस्बों में चुनावी माहौल है। लोग चाय की थडिय़ों पर बैठकर चाय की चुस्कियां लेते प्रत्याशियों की जीत-हार का समीकरण बैठा रहे है। राजनीतिक दलों ने अपनी सत्ता में कितना और क्या काम किए है। इससे मतदाता अनजान नहीं हैं। इस समय चाय की थडिय़ों व चौराहों से लेकर गलियों में कहीं भी तीन-चार आदमी के इकठ्ठे होते ही चुनावी चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। मतदाता सरकार के साथ ही प्रत्याशियों के व्यवहार और उनके कार्यों को देख उनकी जीत का गणित लगाने में लगे हुए है। लोग विधानसभा वार अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत-हार के कयास लगा रहे है। बाजार से लेकर गली मोहल्लों में भी चुनावी माहौल की ही चर्चा हो रही है। बाजारों, दफ्तरों तक बस एक ही चर्चा है इस बार कौन जीतेगा। हर चौक-चौराहे के अपने अनुमान व अपने-अपने दावे है। कोई कह रहा है बीजेपी आ रही है तो कोई कह रहा कांग्रेस इस बार फुल बहुमत से वापसी करेगी। तो कोई निर्दलीय के बारे में विचार रख रहे है।

 

Rajasthan Assembly elections 2023, Only one night left for voting

 

मतदान में एक रात शेष 

दीवाली के बाद से जिले में चुनाव प्रचार-प्रसार ने जोर पकड़ लिया था। जिले में 25 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए अब केवल एक रात समय बचा है। शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 42 उम्मीदवारों का फैसला 10 लाख 15 हजार 653 मतदाता करेंगे। जिसके लिए 974 मतदान केंद्र बनाये गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !