Sunday , 8 March 2026
Breaking News

रणथंभौर के बाघ टी-57 की हालत नाजुक – डॉ. सीपी मीणा

रणथंभौर के बिट अल्लापुर नाका गुढ़ा में वन क्षेत्र विंध्याकरा खाड़ में 20 दिसंबर 2022 को एक बाघ लेटा हुआ पाया गया। जिसकी पहचान टी-57 के रूप में हुई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी मीना को बाघ का अवलोकन करवाया गया। बाघ अत्यधिक कमजोर, भूखा प्रतीत हुआ। आगे के पैर में घाव देखा गया। इसके शरीर में आंतरिक चोट या घाव हो सकते है जिसके इलाज की प्रक्रिया हेतु 21 दिसंबर को बाघ ट्रैंक्यूलाइज कर पशुचिकित्सकीय उपचार कर रेस्क्यू पिंजरे में रखा गया तथा दो दिन ऑब्जरवेशन में रखने के बाद बाघ की टैरीटेरी क्षेत्र में रिलीज किया गया है। 20 दिसंबर 2022 से बीमार हालत में मिले इस बाघ टी-57 को पशु चिकित्सकीय उपचार कर देखरेख में रखा जाकर मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

The condition of Ranthambore's tiger T-57 is critical - Dr. CP Meena

 

समय-समय पर पशु चिकित्साधिकारी को इसके स्वास्थ्य का निरीक्षण करवाया जाकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। गत 3 जनवरी को सायं काल करीब 7:30 बजे इसकी टैरीटेरी में पुन: टी 123 का मुवमेंट पाया गया। जिससे इसकी सुरक्षा बढ़ाकर फाइटिंग की संभावना को रोकने का प्रयास किया गया जिसमें सफलता मिली है। बाघ टी 57 का मुवमेंट एक ही क्षेत्र में 100-150 मीटर दूरी तक ही हो पा रहा है इसकी तबीयत अस्थिर बनी हुई है। तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। गत 4 जनवरी को डॉ. सीपी मीना के द्वारा निरीक्षण करने पर पाया गया की बाघ को दोबारा ट्रैंक्यूलाइज नहीं किया जा सकता है और इलाज मौके पर ही किया जाए तो बेहतर है। टी-123 का मूवमेंट भी आसपास बना हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !