नई दिल्ली: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित समारोह में प्रतिपक्ष के नेताओं को आगे न बैठाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी है। खड़गे ने कहा कि मैं सीनियर मोस्ट लीडर हूं। मेरे और राहुल गांधी के पास कैबिनेट रैंक है, लेकिन हमें गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी लाइन में बैठा दिया गया, जहां स्टेट मिनिस्टर और बच्चे बैठे थे। इतना ही नहीं, हमने अपने सेक्रेटरीज को भेजकर जगह तलाश की, उनके जरिए पास का इंतजाम किया।
खड़गे ने कहा कि सरकार ने संविधान, कांग्रेस, विपक्ष और मेरा अपमान किया है। ऐसा क्यों किया गया, मुझे इस बात का जवाब चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भी एक्स पर लिखा कि कैबिनेट रैंक होते हुए भी राहुल गांधी को तीसरी लाइन में बैठाया गया। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जिसमें राहुल गांधी के आगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठे हुए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
