Thursday , 22 October 2026
Breaking News

अभूतपूर्व है नैतिकता के क्षेत्र में अणुव्रत आंदोलन का अभ्युदय : मुनिश्री सुमति कुमार 

अणुव्रत नैतिकता, जागृत मानवता व चरित्र निर्माण का अनूठा आंदोलन है। आंदोलन अपनी मांगों को मनवाने के लिए किए जाते हैं किंतु देश की आजादी के साथ ही श्रद्धेय आचार्य श्री तुलसी ने स्वार्थ से परे मानव मात्र के चरित्र निर्माण हेतु अणुव्रत आंदोलन की शुरुआत की।अणुव्रत की आचार संहिता धर्म सम्प्रदाय से परे मानव मात्र के आध्यात्मिक उन्नयन के लिए निर्मित है।

 

ये विचार युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुविनीत सुशिष्य मुनिश्री सुमतिकुमार जी ने आदर्श नगर स्थित अणुव्रत भवन में अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के तृतीय दिन अणुव्रत प्रेरणा दिवस पर व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि आचार्य श्री तुलसी की दृष्टि व्यापक व लीक से हटकर थी इसलिए सभी वर्गों से अणुव्रत को अपार समर्थन प्राप्त हुआ है।

 

The emergence of Anuvrat movement in the field of ethics is unprecedented - Munishree Sumati Kumar

 

जरूरत इस बात की है कि हम अणुव्रत संहिता को केवल जानकर नहीं रह जाए, उसे जीवन में उतारे और जीवन को चेतन्य बनाए। मुनिश्री देवार्य कुमारजी ने अणुव्रत को मानव जीवन की सुरक्षा हेतु छत की उपमा देते हुए अणुव्रत आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी।

 

इससे पूर्व अणुव्रत प्रेरणा दिवस कार्यक्रम की शुरुआत श्राविका सुरेखा जैन के अणुव्रत प्रेरणा गीत से हुई। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष धर्मराज जैन, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन एडवोकेट व वरिष्ठ श्रावक लड्डूलाल जैन ने भी अणुव्रत के संदर्भ में अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन अणुव्रत समिति के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन सुनारी ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !