Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजकीय सामान्य चिकित्सालय के मेटरनिटी होम का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता ने द्वारा राजकीय सामान्य चिकित्सालय के मेटरनिटी होम का निरीक्षण किया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में मातृत्व देखभाल केन्द्र एवं बीमार नवजात देखभाल ईकाई की उपलब्धता, मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, लेबर रूम में महिला नर्स की उपस्थिति, लेबर रूम में रेडियन्ट वार्मर की उपलब्धता, लेबर रूम में पानी-बिजली की आपूर्ति एवं वैकल्पिक व्यवस्था, लेबर रूम की साफ-सफाई, महिला रोगियों के लिए प्रसाधन की व्यवस्था आदि के संबंध में जांच कर पूछताछ की गई।

 

Inspected the maternity home of Government General Hospital, took stock of the arrangements

 

मौके पर उपस्थित रंजना जोशी लेबर रूम इंचार्ज ने गर्भवती महिलाओं को घी कूपन योजना, शुभलक्ष्मी योजना, राजश्री योजना के माध्यम से लाभान्वित करना बताया तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के पश्चात उन्हें पौष्टिक आहार देने तथा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच, आयरन की गोलियां आदि उपलब्ध करवाने के संबंध में निर्देश प्रदान किए।

 

राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक की उपलब्धता, ब्लड स्टोरेज तथा लेबर रूम में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुरक्षाकर्मी व सीसीटीवी कैमरा आदि की उपलब्धता के संबंध में जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर डॉ. महेन्द्र जैन सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !