Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीटेट की दोनों पारियों की परीक्षा हुई रद्द, बिना परीक्षा दिए सेंटर से बाहर निकले छात्र

लिखित प्रमाण लेकर बिना परीक्षा दिए सेंटर से बाहर निकले छात्र
सीबीएसई द्वारा देशभर में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) आयोजित की गई। कोटा में भी यह परीक्षा आयोजित की गई। एरोड्रोम सर्किल स्थित एक सेंटर पर ऑनलाइन सर्वर की बार-बार कनेक्टिविटी बाधित होने की वजह से कई कैंडिडेट एग्जाम नहीं दे पाए। केंडिडेट ने बताया कि 4 से 5 बार ऑनलाइन सर्वर डाउन हुआ। ऐसे में एग्जाम देने आए कैंडीडेट्स में हंगामा कर दिया।
हंगामे के बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। सेंटर पर मौजूद स्टाफ ने इस बारे में अधिकार नहीं होने की बात कहते हुए, कोई भी निर्णय लेने में असमर्थता जताई। पुलिस को 2 घंटे तक कैंडिडेट्स से समझाइस करनी पड़ी। एग्जाम देने आए हरिओम सिंह ने बताया कि सुबह 7:30 बजे सेंटर पर 200 से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे थे।
पहली पारी में एग्जाम के दौरान टेक्निकल फाल्ट आ गया। करीब 4 से 5 बार सर्वर डाउन होने से उनका पेपर अटेंड नहीं हो पाया। ये कैंडिडेट्स के भविष्य से खिलवाड़ की श्रेणी में आता है। सेंटर संचालक से इस बारे में पूछने पर उनके द्वारा ठीक से जवाब नहीं दिया।
The examination of both the shifts of CTET was canceled in kota
मजबूरन कैंडिडेट्स को हंगामा करना पड़ा। उनकी मांग है कि पेपर को रद्द कर, दोबारा पेपर आयोजित किया जाए। सेंटर पर मौजूद स्टाफ ने कहा कि ऑनलाइन कनेक्टिविटी बाधित हुई है। इस कारण पहली पारी का एग्जाम नहीं हो पाया। ज्यादा जानकारी के सीबीएसई के डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर से बात करें।
डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड़ ने बताया कि सर्वर में प्रॉब्लम आने के कारण दिक्कत हुई। ये टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज वाले करवा रहे है। अब उनके सर्वर में क्या प्रॉब्लम आई या नहीं आई ये तो वो ही बता सकते है। एग्जाम के बारे में दिल्ली में बात करनी पड़ेगी। हमारा इसमें कोई रोल नहीं है।
इसी तरह दूसरी शिफ्ट में भी यही हाल रहे। सभी छात्रों की एकमत मांग पर वे परीक्षा रद्द का लिखित जवाब लेकर लोटे पुन: परीक्षा कराई जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !