Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा आज गुरुवार को युवाओं के लिए “ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “आम जनता के लिए पर्यावरण शिक्षा की भूमिका।

 

 

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 100 से भी अधिक छात्र एवं छात्राओं ने व्यक्तिगत रूप से निःशुल्क पंजीकरण कराया एवं राष्ट्रीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। सर्वप्रथम संग्रहालय की वैज्ञानिक सी. सुस्मिता नामाता स्वागत उद्बोदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतियोगिता के संबंध में तथा उनके नियमों के बारे में जानकारी दी।

 

Online speech competition organized at Rajiv Gandhi Regional Natural Science Museum

 

संग्रहालय से संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस, डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा, वैज्ञानिक-सी एवं डॉ. अलोक आर. चोरघे ने सभी प्रतिभागियों सेे दिए गए विषय पर तय समय सीमा में उनके विचार वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए सुन कर परिणाम की घोषणा की।

 

 

“ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता” में प्रथम पुरस्कार दीपशिखा ढींगरा, माता सुंदरी कॉलेज, डी. यू., दिल्ली, द्वितीय पुरस्कार ऋत्विका नंदी, गार्गी कॉलेज दिल्ली और तृतीय पुरस्कार दीपिका, माता सुंदरी कॉलेज फॉर वीमेन दिल्ली को दिया गया। सभी प्रतिभागियों को ई.सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा एवं विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार उनके निवास के पते पर कोरियर के जरिये भेजा जा रहा है। अंत में कार्यक्रम की संचालक सुस्मिता नामाता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !