नई दिल्ली: शिशुओं और बच्चों के उचित इलाज के लिए मलेरिया की पहली वैक्सीन के इस्तेमाल को अनुमति दे दी गई है। इस वैक्सीन को कुछ ही हफ्तों में अफ़्रीका में इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। अभी तक छोटे बच्चों और शिशुओं का बड़े बच्चों के लिए बनाई गई वैक्सीन से इलाज किया जाता था।
लेकिन इसके ओवरडोज की वजह से उनके लिवर पर असर पड़ने का खतरा रहता था क्योंकि लिवर छोटी उम्र में विकसित हो रहा होता है। नई वैक्सीन को बड़े पैमाने पर गैर लाभ के सिद्धांत पर देशों को दिया जाएगा। इस वैक्सीन को दवा कंपनी नोवार्टिस ने विकसित किया है। अफ़्रीका में हर साल पांच साल से कम आयु के छह लाख से अधिक बच्चों की मौ*त मलेरिया से होती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
