नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल मई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। यह घोषणा उनके मौजूदा कार्यकाल की समाप्ति से कुछ दिन पहले की गई है। 64 साल के जनरल चौहान 30 सितंबर 2022 से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर सेवा दे रहे हैं।
मंत्रालय ने बताया कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (एसीसी) ने बुधवार को उनके कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी है। बयान में कहा गया, अब वह 30 मई 2026 या फिर अगला आदेश आने तक सीडीएस और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव बने रहेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
