नई दिल्ली: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान दित्वाह को लेकर चेतावनी दी है। आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट किया है कि श्रीलंका के तटीय इलाके और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफन दित्वाह 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास पहुंच सकता है।
28 नवंबर को जारी प्रेस रिलीज में आईएमडी ने दित्वाह तूफान के कारण तमिलनाडु में एक दिसंबर तक भारी बारिश के साथ तूफान की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार आंध्र प्रदेश में इसके कारण 29 नवंबर से एक दिसंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल, पुदुचेरी और कर्नाटक में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
