Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आरक्षण मिलने तक जारी रहेगा आन्दोलन – बैंसला | सरकार सकारात्मक वार्ता को तैयार – विश्वेन्द्र सिंह

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का कहना है कि सरकार उन्हें उनका हक दे दे वरना यह आंदोलन और बढ़ेगा। धौलपुर में हुई हिंसात्मक घटना को लेकर कर्नल ने कहा ही गुर्जर समाज नही चाहता कि कहीं भी हिंसात्मक घटना हो कर्नल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि धौलपुर में जिन लोगो को गिरफ्तार किया जा रहा है उन्हें छोड़ दे। वरना सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कर्नल ने गुर्जर समाज के लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की है।

movement continue till reservation given kirodi Singh Bainsla Gurjar
कर्नल बैंसला ने गुर्जर समाज के विधायकों से अपील की है कि वो गुर्जर समाज की पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाऐं और अगर सरकार उनकी बात नहीं सुनती है तो वो यहाँ रेलवे ट्रेक पर आ कर समाज के साथ आंदोलन में शामिल हो सकते हैं उनके लिए यहाँ आने का रास्ता खुला हुआ है। कर्नल ने कहा कि उन्हें महज पांच प्रतिशत आरक्षण चाहिये चाहे केंद्र दे या राज्य सरकार, जब तक उन्हें आरक्षण नही मिलता उनका आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं गुर्जर आरक्षण आंदोलन मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने गुर्जर समाज से सकारात्मक वार्ता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गुर्जर आंदोलन से आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील हैं। गुर्जर समाज के आंदोलन के अगुआ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला से सीधी वार्ता के लिए कैबिनेट मंत्री उनकी इच्छा का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान आम जन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को खुद आगे आकर सरकार से सकारात्मक वार्ता शुरू करनी चाहिए। ताकि मामले का कुछ हल निकाला जा सके। इसी वार्ता के इंतजार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजेंद्र सिंह सवाई माधोपुर में 3 दिनों से कर्नल किरोड़ी बैसला के वार्ता का इंतजार कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, सीनियर आईएएस नीरज के पवन, आईजी भरतपुर भूपेंद्र साहू, जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक समीर सिंह आपस में वार्ता कर रहे हैं और सीएम तथा डिप्टी सीएम से लगातार बातचीत कर रहे हैं ताकि मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !