Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अधिकारियों ने बढ़ाया बेटियों का हौसला

हमारी लाडो अभियान के तहत सिटी गर्ल्स की बेटियों के दल को रणथंभौर पार्क का भ्रमण करवाया गया। बेटियों ने बताया कि भ्रमण के दौरान जोन 3 में टाइगर का स्वच्छंद विचरण देख कर बड़ी खुशी मिली। जंगल में वन एवं वन्य जीवों की जानकारी भी उनके साथ गए गाइड एवं वनकर्मियों ने दी। इससे पूर्व स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रियंका सक्सेना ने बेटियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी तथा जागरूक किया।

 

उन्होंने बेटियों से संवाद कर उनके मन के सवालों का जवाब भी दिया। बेटियों के खान-पान, दिनचर्या एवं साफ सफाई के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर सीडीईओ मिथलेश शर्मा ने अभियान के तहत बेटियों को दिए जा रहे संबलन को सराहनीय बताते हुए बेटियों की झिझक दूर करने तथा उनके आगे बढ़ने के मार्ग को प्रशस्त करने वाला बताया। इस मौके पर एडीईओ मंजू जैन, सीबीईओ दीपक शुक्ला, सुरेश गुप्ता सहित अन्य ने भी बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसी प्रकार गंगापुर ब्लाॅक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडीप में हमारी लाडो कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी, आयुर्वेद अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने बेटियों का उत्साह बढ़ाया।

 

 

The officers encouraged the daughters in sawai madhopur

 

इसी प्रकार आदलवाड़ा कलां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीबीईओ ललिता मीना, डाॅ. पूनम सहित अन्य अधिकारियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई के प्रति जागरूक किया। महात्मा गांधी स्कूल ईसरदा में बेटियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डिडायच में डाॅ. जादौन ने बेटियों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। यहां बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रंगोली बनाई। अन्य विद्यालयों में भी बेटियों से संवाद कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने बेटियों में सृजनशीलता को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए बेटियों को प्रेरित किया तथा पहला सुख निरोगी काया का संदेश देते हुए दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार अधिकारियों ने बेटिया को जीवन के अनुभव सुनाए व अनुभवों का लाभ लेने की बात कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !