Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रदेश में 6-7 फरवरी को होगा कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों का दूसरा समेटिव असेसमेंट 

प्रदेश में “राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम” के अंतर्गत कक्षा 3 से 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का दूसरा समेटिव असेसमेंट (योगात्मक आकलन) आगामी 6 एवं 7 फरवरी को होगा। इस कार्यक्रम के तहत योगात्मक आकलन वर्ष में तीन बार आयोजित किया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने राज्य स्तरीय वीसी में इस योगात्मक आंकलन के सफलतापूर्व आयोजन के बारे में प्रदेश भर के शिक्षा अधिकारियों और संस्था प्रधानों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योगात्मक आकलन-2 के प्रश्न पत्र मूलतः क्षमता आधारित होंगे।
इनके माध्यम से बच्चों की क्षमताओं का कक्षावार और विषयवार आकलन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि योगात्मक आकलन-2 का समय भोजन पूर्व 12.00 से 1.00 बजे तथा भोजन अवकाश बाद 3.00 से 4.00 बजे तक रखा जाए। उन्होंने योगात्मक आकलन-2 के पूर्व एवं पश्चात के विद्यालय समय का उपयोग सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ शिक्षण एवं अभ्यास कार्य के लिए करने के निर्देश दिए। शासन सचिव ने कहा कि योगात्मक आकलन-2 बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण गतिविधि है अतः इसकी जानकारी सभी बच्चों को समय रहते होनी चाहिए ताकि बच्चे इसकी पूरी तैयारी कर सकें।
The second summative assessment of students from classes 3 to 8 will be held in the state on 6-7 February
इसके लिए सभी स्कूलों के सूचना बोर्ड पर इस बारे में विस्तृत जानकारी चस्पा करें। इसके बारे में बच्चों के माता-पिता को अवगत कराने के लिए सभी शिक्षक स्कूलों में अपने बच्चों की डायरी में इससे सम्बंधित नोट लिख कर पेरेंट्स को अवलोकन के लिए भिजवायें। उन्होंने योगात्मक आकलन-2 के दिन राज्य, जिला और ब्लॉक के सभी अधिकारियों को इसकी सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए पाबंद करते हुए कहा कि शिक्षा में निष्पक्षता एवं ईमानदारी का होना अत्यंत आवश्यक है और बच्चों के साथ किये जाने वाला प्रत्येक आकलन का मूल्यांकन निष्पक्ष एवं सही हो।
जैन ने वीसी के दौरान  स्कूलों एवं कार्यालयों में कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना किसी महत्वपूर्ण कार्य के शिक्षकों तथा बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों को दूसरे कार्यालयों में नहीं लगाया जाए। उन्होंने सभी जिला, ब्लॉक कार्यालयों में मूवमेंट रजिस्टर संधारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विभाग में कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !