Saturday , 7 March 2026
Breaking News

76वें वार्षिक संत समागम की सेवाओं का विधिवत हुआ उद्घाटन

नर सेवा, नारायण पूजा – निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की स्वैच्छिक सेवा का विधिवत शुभारंभ आज सोमवार संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा की पावन धरा पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राज पिता रमित जी के कर कमल द्वारा किया गया। इस वर्ष का वार्षिक निरंकारी संत समागम दिनांक 28, 29 एवं 30 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर सवाई माधोपुर से भी सेवादार भाई बहन पहुंचे और उन्होंने वहां सेवा देते हुए सद्गुरु माता जी के पावन दर्शन से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी मौजूद थे। सेवा के इस सुअवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए सतगुरु माता जी ने कहा कि सेवा केवल तन से न होकर जब सच्चे मन से की जाती है तभी वह सार्थक कहलाती है। सेवा वही सर्वोत्तम होती है जो निःस्वार्थ एवं निष्काम भाव से की जाये।

 

The services of the 76th annual Sant Samagam were formally inaugurated

 

सतगुरु माता जी ने सेवा भाव के महत्व को बताते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान का बोध होने के उपरांत ही हमारे अंतर्मन में ‘नर सेवा, नारायण पूजा’ का भाव उत्पन्न होता है, तब हम प्रत्येक मानव में इस निरंकार प्रभु का ही अक्स देखते है।सतगुरु माता जी ने सेवा की सार्थकता को बताते हुए आह्वान् दिया कि निरंकारी मिशन का प्रत्येक श्रद्धालु भक्त यहां पर प्राप्त होने वाली सिखलाईयों से निरंतर प्रेरणा लें और एक सुंदर समाज के नव निर्माण में सहयोग दें। निस्वार्थ सेवा ही सर्वोत्तम भक्ति का एक सरल माध्यम है इसलिए वह सेवा के किसी भी अवसर को व्यर्थ नहीं जाने देते हैं और नर सेवा नारायण सेवा के सुंदर भाव को चरितार्थ करते हुए उसे प्राथमिकता देते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !