Thursday , 22 October 2026
Breaking News

राजस्थान में सरकार नहीं, माफियागीरी चल रही : योगी आदित्यनाथ

जोधपुर में दंगाई दंगे कर रहे थे, ये अगर यूपी में होते तो मेरा बुलडोजर इन्हें ठीक कर देता 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं माफियागीरी चल रही है। अराजकता पनप रही है। उन्होंने जनसमूह को अयोध्या आना निमंत्रण देते हुए कहा कि आप अयोध्या आना चाहें तो गजेंद्र सिंह आपके आने की व्यवस्था करेंगे। भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और सभी भक्त अयोध्या आएं। जोधपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली, सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़ और सूरसागर से देवेंद्र जोशी के समर्थन में जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्थान सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती। महिलाओं को सम्मान और गरीब को कल्याण नहीं दे सकती। विकास योजना नहीं दे सकती। आस्था को भी सम्मान नहीं दे सकती। रामनवमी के जुलूस पर रोक लगाती है।

 

 

जोधपुर में एक वर्ष पहले संत की उपद्रवियों ने हत्या कर दी थी। सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसी ही घटनाएं भरतपुर, अलवर और हर जिले में दिखाई दीं। ये कर्फ्यू और दंगों वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पेपरलीक के जरिए युवाओं के साथ खिलावाड़ किया गया है, जबकि यहां के मंत्री गजेंद्र सिंह देश को साफ पानी पिला रहे हैं, उन्हें जिताकर आपने कांग्रेस को पानी पिला दिया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जोधपुर में 2 साल पहले सड़कों पर तलवारें लहरा रही थीं, दंगाई दंगे कर रहे थे। ये दंगाई अगर यूपी में होते तो मेरा बुलडोजर इन्हें ठीक कर देता। वह कैसा नंगा तांडव था? ये मैंने जोधपुर में देखा। तब सरकार मौन थी। ये वोटबैंक के नाम पर अराजकता फैलाने की चोट कब तक होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण करती है। सिर्फ एक ही समुदाय के हित की बात करती है। कांग्रेस ऐसा करेगी तो गरीब, आदिवासी, पिछड़े, किसान और युवा कहां जाएंगे? उन्होंने कहा कि भाजपा ने आधी आबादी को राजनीति में आरक्षण दिया है। तीन तलाक को ताला लगाया है। गरीब कल्याण की योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की हैं।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 12 करोड़ टॉयलेट बनवाए। 4 करोड़ गरीबों के लिए आवास बनवाए। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने 7 करोड़ परिवारों तक नल का जल पहुंचाया। भाजपा की उज्ज्वला योजना में 9 करोड़ महिलाओं को लाभ हुआ। सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन दिए। यह सब करने में भाजपा ने जाति महजब का भेदभाव नहीं किया। हम गांव, गरीब, किसान, युवा और समाज के लिए काम करते हैं। इसलिए मोदी ने कहा सबका साथ सबका विकास। केंद्र की भाजपा सरकार ने 100 से अधिक गरीब कल्याण की योजनाएं चलाईं। देश में रेलवे, सड़क, मेडिकल और शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, जबकि कांग्रेस ने 5 साल में राजस्थान को भ्रष्टाचार और दंगों में नंबर वन बना दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपकी आस्था का सम्मान सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। कांग्रेस के लोग कहते थे कि राम मंदिर नहीं बन सकता। तब हमने नारा लगाया था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। हमने मंदिर बनवा दिया। 22 जनवरी 2024 को मोदी के हाथों रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। अगर आप अयोध्या आना चाहें तो गजेंद्र सिंह आपके आने की व्यवस्था करेंगे। भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और सभी भक्त अयोध्या आएं।

 

There is no government in Rajasthan, mafia is going on- Yogi Adityanath

 

सरदारपुरा से करेंगे कांग्रेस की पराजय की शुरुआत : शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्तमान की अराजक सरकार ने जिस तरह से राजस्थान में कानून व्यवस्था ध्वस्त की है। समाज के हर वर्ग और संवर्ग के साथ विश्वासघात करते हुए राजस्थान को नीचा दिखाने का पाप किया है। समय आ गया है कि अबकी बार हम शुरुआत सरदारपुरा में मुख्यमंत्री से इस बात का प्रतिशोध लेने से करें। हमारे बीच योगी जी आए हैं। बीच हमें यह तय करके जाना है कि राजस्थान में 200 सीटों में सबसे पहले कांग्रेस की पराजय की शुरुआत सरदारपुरा से होनी तय करेंगे। उन्होंने पूछा कि तय करेंगे की नहीं करेंगे तो जनसमूह ने हां में जवाब दिया।

 

योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत

स्टार प्रचारक, कद्दावर भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर अगवानी की। फिर बीजेएस की संयुक्त चुनावी सभा में भव्य स्वागत अभिनंदन किया। शेखावत ने कहा कि योगी जी के आने से अब मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से कोई नहीं रोक सकता। परिवर्तन की आंधी है, भाजपा का आना तय है, कमल खिलना तय है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !