Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

चोरों ने बैंक ऑफ बडौदा में सेंंधमारी का किया प्रयास, लॉकर तोड़ने में रहे असफल, 13 लाख बचे

सब्बल से दीवार में छेद कर बैंक के अंदर घुसे चोर  
सवाई माधोपुर जिले के रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र के टोडरा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा में शनिवार देर रात चोरों ने बैंक की दीवार में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान चोरों के कुछ भी हाथ नहीं लगा। मिली जानकारी के अनुसार चोर बैंक की एक फीट मोटी पिछली दीवार को तोड़कर लॉकर रूम के अंदर घुस गए। परन्तु दीवार के सहारे छोटी अलमारी रखी होने के चलते चोरों ने दीवार में 4 गुणा 2 फीट का बड़ा छेद बनाया और आलमारी के ऊपर होकर लॉकर रूम में अंदर घुस गए। लॉकर रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के चलते चोरों ने रिकॉर्डिंग से बचने के लिए कमरे में घुसते ही कैमरे की केबल को काट दिया। ऐसे में वारदात के वक्त बैंक के चेस्ट में करीब 13 लाख रुपए कैश रखे हुए थे।
इसके अलावा अन्य कुल 112 लॉकर में से 84 लॉकरों में लोगों के कीमती सामान रखे हुए थे, लेकिन स्ट्रांग रूम के अंदर और चेस्ट सहित लॉकर मजबूत तिजोरियों में होने के चलते चोरों के कुछ भी हाथ नहीं लगा। अलसुबह बैंक की ओर से गुजरने के दौरान गांव की एक महिला ने बैंक की दीवार टूटी देखी। महिला की सूचना पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही रवांजना डूंगर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंची। वहीं जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। लॉकर की चाबी बैंक प्रबंधक राकेश मीना के पास होने के चलते अधिकारियों ने उन्हें कई फोन कॉल किए, लेकिन उन्होंने एक बार भी कॉल रिसीव नहीं किया।
Thieves tried to break into Bank of Baroda, failed to break the locker, safe 13 lakhs in sawai madhopur
इस बीच कई घंटों तक अधिकारी बैंक प्रबंधक का इंतजार करते नजर आए। बाद में करीब 9:40 बजे बैंक प्रबंधक के बैंक पहुंचने पर स्ट्रांग रूप का ताला खुल पाया। स्ट्रांग रूम में चोरों ने रजिस्टर और कागजों को खुर्दबुर्द कर दिया था तथा पूरा रिकॉर्ड इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। एक सेफ जिसमें लॉकर थे व चेस्ट जिसमें करीब 13 लाख रूपए नकद रखे हुए थे, वे सुरक्षित मिलने पर अधिकारियों ने एक बार की राहत की सांस ली। इसके बाद बैंक मैनेजर राकेश मीना ने रवांजना डूंगर थाने में बैंक में चोरी का मामला दर्ज कराया है,  साथ ही बैंक प्रबंधक ने जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

 

बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में दो चोर हाथ में सरिया और टॉर्च लेकर दिखाई दिए है, जिसके बाद वह सीसीटीवी कैमरा देख उसकी ओर इशारा कर चले गए। वहीं दूसरी ओर वह सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डिंग में वक्त और दिनांक गलत होने के चलते चोरों के आने के सही समय की जानकारी भी अधिकारियों को नहीं मिल सकी है। वारदात के बाद एफएसएल टीम के प्रेम नारायण ने मौके से फिंगरप्रिंट लेकर साक्ष्य जुटाए है। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !