नई दिल्ली: दुनिया का इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली तूफान मेलिसा अब कैरेबियन सागर के उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ते हुए जमैका के और नजदीक पहुंच रहा है। अब तक इस तूफान के कारण जमैका में तीन और हैती व डोमिनिकन गणराज्य में चार लोगों की मौ*त हुई है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मेलिसा जमैका से टकराने वाला अब तक का सबसे भीषण तूफान साबित हो सकता है। अनुमान है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 175 मील प्रति घंटा (लगभग 290 किमी/घंटा) तक पहुंच सकती है और बारिश 101 सेंटीमीटर (40 इंच) तक हो सकती है। अमेरिका स्थित नेशनल हरिकेन सेंटर ने सोमवार सुबह मेलिसा को श्रेणी 5 (कैटेगरी फाइव) तूफान घोषित किया है, जो तूफानों की सबसे ऊंची श्रेणी है। क्यूबा और दक्षिण-पूर्वी बहामास के लिए भी चेतावनी जारी कर दी गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
