Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली

जयपुर: धुलंडी (रंग उत्सव) के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में स्टेशन रोड स्थित होटल खासा कोठी परिसर में सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित रंग उत्सव में खूब जमकर होली खेली और डांस किया है। जयपुर पर्यटक स्वागत केंद्र के उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से विशेष रूप से विदेशी पर्यटकों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
Thousands of foreign tourists played Holi with great enthusiasm in jaipur
उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस रंग उत्सव में लगभग तीन हजार विदेशी पर्यटकों ने राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर नाचते हुए सूखे रंगों से होली खेली। भारतीय परिधान कुरता पजामा पहनकर विदेशी पर्यटक होली खेलते हुए दिखाई दिए। पर्यटन उपनिदेशक ने बताया कि इस अवसर पर कई विशेष गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ भी आयोजित हुई, जिनमें विदेशी पर्यटकों ने सहभागिता की। इसमें प्रमुख रूप से मटका दौड़ और साफा बाँधने की प्रतियोगिता में विदेशी पर्यटकों ने सहभागिता कर खूब लुत्फ उठाया।
उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन में रंगों से खेलने की व्यवस्था के साथ ही लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई जिससे राजस्थान की लोक संस्कृति साकार हुई। इस अवसर पर राजस्थान के लोक रंगों में सराबोर गीतों की बौछार हुई। रंगों की बौछार और देशी लोक गीतों की धमाल पर विदेशी पर्यटक खूब थिरके।
रंगों के इस त्यौहार के प्रति विदेशी पर्यटकों में खासा उत्साह देखते ही बन रहा था। विदेशी पर्यटकों ने हैप्पी होली कहकर एक दूसरे को गुलाल लगाया और बधाईयां दी। उल्लेखनीय है कि धुलंडी उत्सव (रंगों का त्योहार) पूरे भारत में होलिका दहन के एक दिन बाद मनाया जाता है और यह वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। इस खुशी के दिन पारंपरिक मिठाइयाँ और भोजन तैयार किए जाते हैं। बच्चे और बड़े सभी इस दिन रंगों और पानी से खेलते हैं और सभी मतभेद भूल जाते हैं।

राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथैरेपी

के क्षेत्र में अग्रणी नाम, सैकड़ों मरीजों का कर चुके उपचार

संपर्क करें:

डॉ. गणपत लाल वर्मा

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर

पता: सर्किट हाउस रोड, शनिमहाराज मंदिर के सामने, सवाई माधोपुर

संपर्क: +91-7891650872, +91-7014106646

समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

India issues advisory for its citizens living in Israel

भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: ईरान पर इजराइल के ह*मले के बाद भारत ने इजराइल में रह रहे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !