Sunday , 7 June 2026
Breaking News

तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ समापन

वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के निर्देशन में सूचना एवं जन संपर्क विभाग, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा इंदिरा मैदान में लगाई गई तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का समापन हुआ।
विकास प्रदर्शनी में तीन दिन तक विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के एक वर्ष के फैसलों एवं योजनाओं तथा जिले में हुए विकास कार्याे एवं योजनाओं का प्रदर्शन फ्लेक्स के माध्यम से किया गया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में निरोगी राजस्थान अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई।

Three-day development exhibition concluded
हजारों लोगों ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के बारे में जाना तथा सरकार के विजन तथा आने वाले चार साल में किए जाने वाले विकास के बारे में समझा। जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आए लोगों से योजनाओं को जानकर, पात्रों को इसका लाभ मिले, इसके लिए जागरूकता बनाने की बात कही।
प्रदर्शनी के तीसरे दिन महिला अधिकारिता विभाग द्वारा रंगोली, मेहन्दी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से लोगों की जानकारी को बढ़ाया गया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचंद्र, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैलाश गुप्ता, विशु शर्मा एवं महिला अधिकारिता सहायक निदेशक राशि लोढा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वहीं निरोगी राजस्थान अभियान के तीसरे दिन ग्राम पंचायत स्तर पर रन फाॅर निरोग राजस्थान दौड़ का आयोजन हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !