Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

डीग के किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

पंचायत समिति डीग की प्रधान शिक्षा प्रदीप कौर ने केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव व केंद्र सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ कर अवलोकन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हम एक होकर देश को नई बुलंदियों पर ले जा सकते हैं हम विभक्ति थे तो सदियों तक गुलामी सहनी पड़ी यदि मतभेदों को भूलकर एक हो जाए तो हमारा देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा बल्कि हमें एक बार फिर से सोने की चिड़ियां होने से कोई नहीं रोक सकेगा। साथ ही उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव केंद्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं व 8 साल बेमिसाल चित्र प्रदर्शनी के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

 

प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र से पूर्व लाला मनोहर लाल खंडेलवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के सहयोग से पोषण आजादी के अमृत महोत्सव पर जनचेतना रैली निकाली गई। रैली को ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी व विद्यालय की प्रभारी बबीता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बालिका विद्यालय परिसर से रवाना होकर डीग के गली मोहल्लों में होती हुई किशन लाल जोशी विद्यालय खेल परिसर में आयोजित चित्र प्रदर्शनी स्थल पर पहुंच कर संगोष्ठी में तब्दील हुई।

 

 

Three-day photo exhibition started in deeg bharatpur

 

इस अवसर पर मंच पर नगरपालिका डीग के पार्षद गौरव सोनी, राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके उपाध्याय, किशन लाल जोशी विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग डीग के सीडीपीओ नागेश गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप इत्यादि गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी नेमी चंद मीना ने इस चित्र प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि अगले 3 दिनों में चित्र प्रदर्शनी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न योजनाओं पर व्याख्यान और अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव की जानकारी के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी पैनलों के माध्यम से दी जाएगी।

 

कार्यक्रम में सीडीपीओ राजेश गुप्ता द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर जानकारी देते हुए पोषण पर अपने विचार व्यक्त किए। किशन लाल जोशी विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने शिक्षा स्वच्छता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सर्व शिक्षा अभियान पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो द्वारा पोष्टिक व्यंजन वह विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनके विजेता प्रतिभागियों को विभाग द्वारा मंचासीन अतिथियों के हाथों से पुरस्कृत किया गया। साथ ही कार्यक्रम में ब्यूरो के पंजीकृत दल मलंग ग्रुप जयपुर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !