Thursday , 22 October 2026
Breaking News

पीएमश्री विद्यालयों में सभी गतिविधियों का समयबद्ध संचालन करें : राज्य परियोजना निदेशक

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त और राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने प्रदेश के पीएमश्री विद्यालयों में सभी गतिविधियों को समयबद्ध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए है। चतुर्वेदी ने कहा कि पीएमश्री स्कूलों से सम्बंधित समस्त गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस सम्बंध में परिषद के स्तर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, वहीं इनके लिए बजट का भी आवंटन किया गया है। ऐसे में स्कूलों के संस्था प्रधान और विभागीय अधिकारी सभी कार्यों और गतिविधियों की मॉनिटरिंग करते हुए उनको समय पर पूरा करे। समग्र शिक्षा, स्टार्स प्रोजेक्ट, पीएमश्री योजना और अन्य गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) में ये निर्देश दिए गए।
राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिलों में कार्य कर रहे आरईआई (राजस्थान एजुकेशन इनिशिएटिव) पार्टनर्स की फील्ड गतिविधियों की नियमित और सघन मॉनिटरिंग करते हुए विभागीय अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट नियमित रूप से राज्य मुख्यालय पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं के कार्यों और गतिविधि के बारे में सूचनाएं स्कूलों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए।
Timely conduct of all activities in PMShri schools - State Project Director
उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगने वाले कैम्पों के सही तरीके से आयोजन के निर्देश देते हुए कहा कि इनमें मौके पर जांच की व्यवस्था की जाए और आवश्यकता अनुसार बच्चों को आगामी स्तर पर रेफर करने पर उनको पूरा लाभ दिलाया जाए। साथ ही स्कूल शिक्षा परिषद के समस्त कम्पोनेंट से जुड़ी सूचनाओं को हर माह की 7 तारीख को एक साथ भेजने के निर्देश भी दिए।
वीसी में सत्र 2023-24 के लिए विद्यालयों में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन, जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को अपडेट करने, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं पीएमश्री स्कूलों के छात्रों के भ्रमण कार्यक्रम, निपुण भारत मिशन, हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड द्वारा विद्यार्थियों के मूल्यांकन, स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम, पीएमश्री स्कूलों में डिजिटल लाईब्रेरी और स्मार्ट कक्षाओं के संचालन, स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत स्थापित रोबोटिक्स लैब और मिशन स्टार्ट के तहत साप्ताहिक टाइम टेबल अपडेट करने, ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना तथा व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। वीसी में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्री अनिल पालीवाल के अलावा स्कूल शिक्षा परिषद के सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। सीडीईओ, डीईओ और पीईईओ स्तर के अधिकारी जिलों से जुड़े।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !