Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना होगा किसानों का जत्था

नई दिल्ली: आज किसानों और मजदूरों का जत्था शंभू बार्डर से दिल्ली की ओर कूच करेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोर्चे को चलते हुए 297 दिन हो गए है और खनौरी सीमा पर चल रहा आमरण अनशन 11वें दिन में दाखिल हो गया है।

Today a group of farmers will leave for Delhi from Shambhu border.

लगभग 1 बजे 101 किसान-मजदूर का जत्था शंभू बार्डर की ओर से दिल्ली की ओर कूच करेगा। हालांकि, अंबाला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले में पांच या उससे से अधिक व्यक्तियों के किसी भी अ*वैध जमावड़े पर रोक लगा दी है। डिप्टी कमिश्नर के जारी आदेश के अनुसार, पैदल, वाहन या अन्य किसी भी माध्यम से जुलूस निकालने पर अगले आदेश तक प्रति*बंध लगाया गया है।

गुरुवार को अंबाला पुलिस ने किसानों के दिल्ली मार्च की योजना के चलते अलर्ट जारी किया है और सीमा पर सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है। किसानों के जत्थे को रोकने के लिए हरियाणा सीमा पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है। किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !