जयपुर: राजस्थान आवासन मंडल ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के आरोपी कनिष्ठ विधि अधिकारी सहित कुल 3 कार्मिकों के निलंबन आदेश जारी किये हैं। आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि आवासन मण्डल की कार्यप्रणाली को बेहतर और पारदर्शी बनाना हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए हम कटिबद्ध हैं। इसी क्रम में भ्रष्टाचार के आरोपी कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रशांत गुप्ता के खिलाफ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मंडल प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।
साथ ही विभागीय जांच प्रस्तावित होने के कारण सहायक लेखाधिकारी नवीन शर्मा और शेरसिंह को भी तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा समस्त प्रकार की भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मंशा से समस्त प्रकार के भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार का भुगतान नगद या चेक के माध्यम से ना हो।
Tags ACB ACB Trap Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Junior Law Officer Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Housing Board Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Suspend Top News Vikalp Times
Check Also
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
