वियतनाम: वियतनाम में खराब मौसम के कारण पर्यटकों से भरी एक नाव पलटने से कम से कम 37 लोगों की मौ*त हुई है। वियतनाम के उत्तर में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल हालोंग खाड़ी में हुई इस घटना के बाद कई लोग अभी भी लापता हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वियतनाम की राजधानी हनोई से अधिकतर यात्री आए थे।
बचावकर्मियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण 11 लोगों को पानी से जीवित निकाला जा चुका है। हालांकि, बचावकर्मियों ने बताया है कि भारी बारिश के कारण जीवित बचे लोगों की तलाश में दिक्कत आ रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
