Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अजमेर के मदार स्टेशन के पास हुआ रेल हादसा, साबरमती-आगरा सुपरफास्ट हुई दुर्घटनाग्रस्त; 4 डिब्बे हुए बेपटरी

अहमदाबाद साबरमती से चलकर अजमेर के रास्ते आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन संख्या 12548 के चार कोच व इंजन पटरी से उतर गए। अचानक तेज धमाके की आवाज से रात में सो रहे लोगों में हड़कंप मच गया। अजमेर के मदार स्टेशन के पास देर रात बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। अहमदाबाद साबरमती से चलकर अजमेर के रास्ते आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन संख्या 12548 के चार कोच व इंजन पटरी से उतर गए। अचानक तेज धमाके की आवाज से रात में सो रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया। इस हादसे के कारण रेल मार्ग प्रभावित हुआ है।

 

Train accident happened near Madar station of Ajmer

 

वहीं, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए रेलवे ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसा देर रात 1.04 बजे अजमेर के पास मदार में होम सिंग्नल के पास हुआ। गाड़ी संख्या 12548 साबरमती-आगरा कैंट के अचानक बेपटरी होने से इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए हैं। इसमें किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए हैं तथा दुर्घटना राहत गाड़ी मदार पहुंच गई है तथा ट्रैक रेस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त ट्रेन के पीछे वाले कोचों को अजमेर लाया जा रहा है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि ट्रेन के पायलट को सामने से आ रही मालगाड़ी को लेकर संशय हुआ और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जबकि मालगाड़ी समानांतर ट्रैक पर आ रही थी। ऐसे में ट्रेन बेपटरी हो गई और चार कोच व इंजन पटरी से उतर गए। आगरा कैंट के पीछे ही राजधानी एक्सप्रेस आ रही थी, जिसे हादसे का पता चलते ही रोक लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !