Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सर्व धर्म समभाव के प्रतीक ऊधमसिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

वतन फाउंडेशन ने शुरू किया मिशन दर्द का एहसास

वतन फाउंडेशन हमारा पैगाम भाईचारे के नाम की ओर से जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने वाले अदम्य पराक्रमी वीर शहीद ऊधमसिंह को श्रद्धांजलि दी गई। वतन फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि जलियांवाला बाग के दोषी जनरल ओ डायर को लंदन जाकर मारने वाले अदम्य पराक्रमी वीर शहीद ऊधमसिंह (राम मोहम्मद सिंह आजाद) को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

 

साथ ही फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष सर्दियों में चलाए जाने वाले मिशन दर्द का एहसास का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर रामलाल बैरवा ने अपने विचारों में बताया कि हमें हमारे महापुरुषों के आदर्श व सिद्धांतों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

 

Tribute paid on the birth anniversary of Udham Singh, symbol of equality of all religions in sawai madhopur

 

अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हमारी शख्सियतों को भुलाया जा रहा है, हमारी जिम्मेदारी है कि हम इनके राष्ट्र के लिए किए गए त्याग और बलिदान को सबके सामने लेकर आए। सुनील तिलकर ने कहा कि आज हमें सामूहिक संकल्प की आवश्यकता है ताकि हम एक समुदाय से विस्तृत समाज की ओर बढ़ सके जिससे हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। हुसैन आर्मी ने बताया कि उधमसिंह देश में सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे जिन्होंने अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद सिंह आजाद रख लिया था।

 

हुसैन आर्मी ने फाउंडेशन द्वारा चलाई जाने वाले मिशन दर्द के एहसास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फाउंडेशन प्रतिवर्ष सर्दियों के मौसम में गरीब बेसहारा और जरूरतमंदों को गर्म कंबल यूनिवर्सिटी तथा बच्चों को फाउंडेशन सदस्यों के सहयोग से गर्म कपड़े वितरित करता रहा है। इस अवसर पर मंजू गंगवाल, कैलाश सिसोदिया, महेश योगी, सुनीता मधुकर, अन्नू जैन, मनीषा योगी, सावत्री, रजत, मोहित, देवेश, अभिषेक, अंशुल, पार्थ, उत्सव, सुधांशु, आसिफ राजा, विमल पांडे अमीन खान रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !