Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अग्रसेन सेवा समिति ने मैरिज गार्डनों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन  

श्रीअग्रसेन सेवा समिति की ओर से अशोक गर्ग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अग्रवाल समाज के नेतृत्व में समाज के गणमान्य लोगों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक एवं उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर मैरिज गार्डन में आए दिन नगद राशि एवं जेवरात के बैगों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। निजी स्तर एवं पुलिस प्रशासनिक स्तर पर भी प्रयास के बावजूद इस प्रकार की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हो पाता है एवं चोर पकड़ से दूर रहते हैं।

 

इस बाबत समिति के समाज के बंधुओं ने मैरिज गार्डन में सीसीटीवी कैमरे मय रिकॉर्डिंग लगाने, सभी गेट पर मजबूती से सुरक्षा इन्तजाम करवाने, मैरिज गार्डन के आसपास के गिरोह भी सक्रिय रहते हैं जिन्हें पहचान के लिए इसी क्षेत्र के गेटकीपर लगा कर अपराधियों की पहचान की कोशिश करने, इसके साथ ही शहर में आए दिन रात्रि में होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि में 10 बजे बाद लोगों की अनावश्यक निकासी पर पाबंदी लगाने की मांग की।

 

Agrasen Seva Samiti submitted a memorandum demanding to ensure proper security arrangements at marriage gardens

 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अशोक गर्ग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन नई दिल्ली, अकुंर गर्ग जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन, राजीव अग्रवाल, हनुमान मित्तल, कुंज बिहारी गोयल ओम प्रकाश मंगल, ओम अग्रवाल, कमलेश गोयल, हेमराज गर्ग, निर्मल सिंघल, रामावतार मित्तल, गौरव गर्ग, विक्की अग्रवाल, गिर्राज गर्ग, हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !