लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में कुल 42 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। बहरामपुर से युसुफ पठान, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें बहरामपुर सीट से कॉंग्रेस के अधीर रंजन चौधरी सिटिंग सांसद है।

जानें किसे कहां से उतारा
कूचबिहार से जगदीश बसुनिया, अलीपुरद्वार से प्रकाश चिक बड़ाइक, जलपाईगुड़ी से निर्मलचंद्र रॉय, दार्जिलिंग से गोपाल लामा, रायगंज से कृष्णा कल्याणी, बालुरघाट से बिप्लब मित्रा, मालदह उत्तर से प्रसून बनर्जी, बहरामपुर से यूसुफ पठान, मुर्शिदाबाद से अबू ताहिर खान, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, रानाघाट से मुकुटधारी, बनगांव से विश्वजीत दास, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, दम दम से सौगत रॉय, बोलपुर से असित मल, बीरभूम से शताब्दी रॉय, मालदह दक्षिण से शाहनवाज अली रहमान, जंगीपुर से खलीलुर्रहमान, जयनगर से प्रतिमा मंडल, मथुरापुर से बापी हलदर, डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी, बारासात से काकली घोष दस्तीदार, बशीरहाट से हाजी नुरुल इस्लाम, जादवपुर से सयानी घोष, हावड़ा से प्रसून बनर्जी, उलूबेरिया से साजदा अहमद, कोलकाता दक्षिण से माला रॉय, कोलकाता उत्तर से सुदीप बनर्जी, श्रीरामपुर से कल्याण बनर्जी, हुगली से रचना बनर्जी, आरामबाग से मिताली बाग, तमलुक से देवांशु भट्टाचार्य, झारग्राम से कालीपद सोरेन, कांथी से उत्तम बारिक, घाटल से देव, मेदिनीपुर से जून मालिया, पुरुलिया से शांतिराम महत, बांकुरा से अरूप चक्रवर्ती, बर्दवान पूर्व से डॉ. शर्मिला सरकार, बर्दवान दुर्गापुर से कीर्ति आजाद, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया