नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्रालय ने त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी नागरिकों की मौ*त के मामले में प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मृ*तक बांग्लादेशी नागरिकों को ‘त*स्कर’ बताया है, जिन्होंने ‘मवेशी चुराने की कोशिश’ की थी। वहीं बांग्लादेश ने त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी नागरिकों की मौ*त पर कड़ा विरो*ध जताया है।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया:
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक प्रेस रिलीज में कहा कि बांग्लादेश की सरकार 15 अक्टूबर को त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी नागरिकों की बुरी तरह पी*ट-पी*टकर ह*त्या करने की घटना का कड़ा वि*रोध और निंदा करती है। इस जघन्य अप*राध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह मानवाधिकारों और कानून के शासन का उल्लंघन है।
भारत के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया:
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में मीडिया के सवालों पर एक बयान जारी किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें पता चला है कि 15 अक्टूबर, 2025 को त्रिपुरा में एक घटना हुई, जिसमें तीन बांग्लादेशी त*स्करों की मौ*त हो गई। बांग्लादेश के तीन ब*दमाशों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की और भारतीय क्षेत्र के बिद्याबिल गांव से मवेशी चुराने की कोशिश की।
उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों पर लोहे के डं*डों और चा*कु से ह*मला कर उन्हें घायल कर दिया और एक ग्रामीण की ह*त्या कर दी, वहीं अन्य ग्रामीणों ने हम*लावरों का विरो*ध किया। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे, तब वहां दो त*स्कर मृ*त पाए गए और तीसरे व्यक्ति की अगले दिन अस्पताल में मौ*त हो गई। रणधीर जायसवाल ने कहा कि तीनों मृ*तकों के श*व बांग्लादेशी पक्ष को सौंप दिए गए हैं और पुलिस ने इस मामले में एक केस भी दर्ज कर लिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
