अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसराइल और ईरान के बीच पूर्ण यु*द्धविराम की घोषणा की है। फिलहाल इस घोषणा पर इसराइल की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर इसराइल ह*मले रोकता है, तो वे भी जवाबी कार्रवाई बंद कर देंगे। अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि अगले 24 घंटे में यु*द्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा।.
ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि यह एक ऐसा यु*द्ध है जो वर्षों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को नष्ट कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कभी नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस इसराइल-ईरान संघर्ष को ’12 दिवसीय युद्ध’ कहा है।
ईरान की प्रतिक्रिया:
ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने कहा है कि अगर इसराइल ने सैन्य अभियान बंद कर दिया, तो हमारा भी किसी तरह की जवाबी कार्रवाई करने का कोई इरादा नहीं है। सईद अब्बास अरागची ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर इसराइल अब अपना अ*वैध आ*क्रमण रोक देता है, तो ईरान की ओर से भी प्रतिक्रिया जारी रखने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी यु*द्धविराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है।
हालांकि, इसराइली शासन अगर ईरान के समयानुसार सुबह चार बजे से ह*मला रोक देता है, तो हमारी ओर से भी कोई जवाबी कार्रवाई नहीं होगी। अरागची ने कहा कि हमारे सैन्य अभियान को बंद करने पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी ने बीबीसी के अमेरिकी समाचार सहयोगी सीबीएस को बताया कि इसराइल और ईरान दोनों ही यु*द्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से सीधी बातचीत की और इसराइल ने इस बात पर सहमति जताई कि जब तक ईरान कोई ह*मला नहीं करता है, वे यु*द्धविराम पर कायम रहेंगे। सीबीएस के अनुसार वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि ईरान यु*द्धविराम पर सहमत हो गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
