अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एक नवंबर से अमेरिका आने वाले सभी मीडियम और बड़े ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने इसकी घोषणा सोमवार को ट्रुथ सोशल के जरिए की है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में किसी भी देश का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा है कि यह टैरिफ अन्य देशों से अमेरिका आने वाले ट्रकों पर लागू होगा। उन्होंने लिखा है कि एक नवंबर 2025 से अन्य देशों से अमेरिका आने वाले सभी मीडियम और बड़े ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।
अपने दूसरे कार्यकाल में राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की व्यापार नीति में बदलाव किया है। उन्होंने अप्रैल महीने में सभी देशों पर 10 फीसदी टैरिफ, जबकि कुछ देशों पर इससे ज्यादा टैरिफ लगाया था। वर्तमान में ट्रंप ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है। पहले उन्होंने 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की थी, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीद के लिए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
