नई दिल्ली: व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ चल रही ट्रेड डील की प्रगति से निराश हैं। उनका मानना है कि भारत पर लगाया गया 25 फीसदी टैरिफ इस स्थिति को सुधारने और उसका समाधान निकालने में मदद करेगा। बुधवार को हैसेट ने कहा कि भारत का बाजार काफी हद तक अमेरिकी उत्पादों के लिए बंद रहा है, जबकि अमेरिका का बाजार उनके लिए पूरी तरह खुला रहा है।
मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ हुई प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि यह टैरिफ अमेरिकी जनता के लिए फायदेमंद होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि एक अगस्त से भारत से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। इसके अलावा, ट्रंप ने रूस से हथि*यार और तेल खरीदने को लेकर भारत के खिलाफ अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की भी बात कही है।
भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर हैसेट ने कहा कि अब जो होगा वह यह है कि भारत अपने उत्पादों की कीमत अमेरिका में घटाएगा, ताकि वह अपनी बाजार हिस्सेदारी बनाए रख सके। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे देश भी ऐसा कर रहे हैं। इसके बाद भारत शायद उन नीतियों पर दोबारा विचार करेगा, जिनकी वजह से यह टैरिफ लगाना पड़ा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
