अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौ जुलाई से लागू होने वाले टैरिफ को अब एक अगस्त से लागू करने की घोषणा की है। इसके अलावा ट्रंप बांग्लादेश समेत 14 देशों पर टैरिफ की नई दरें लगाने का निर्णय लिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इन देशों के नेताओं को भेजे गए पत्र को साझा करते हुए टैरिफ के नए दर की जानकारी दी है। इसके साथ ही ट्रंप ने लिखा है कि आपके के साथ हमारे संबंधों के आधार पर इसे संशोधित किया जा सकता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने म्यांमार पर 40 फीसदी, थाईलैंड पर 36 फीसदी, बांग्लादेश पर 35 फीसदी, इंडोनेशिया पर 32 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका पर 30 फीसदी सहित 14 देशों पर टैरिफ लगाने की बात दोहराई है। इससे पहले ट्रंप ने 9 जुलाई से टैरिफ लागू करने की घोषणा की थी।
किन देशों पर कितना टैरिफ?
म्यांमार और लाओस: 40 फीसदी
थाईलैंड: 36 फीसदी
बांग्लादेश और सर्बिया: 35 फीसदी
इंडोनेशिया: 32 फीसदी
बोस्निया-हर्जेगोविना, दक्षिण अफ्रीका: 30 फीसदी
ट्यूनीशिया, मलेशिया, कज़ाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान: 25 फीसदी
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
