कैलिफ़ोर्निया: रूस के तट पर आए 8.8 तीव्रता के भीषण भूकंप से प्रशांत महासागर के पार कैलिफ़ोर्निया, हवाई और जापान में सुनामी लहरें उठीं। यह भूकंप रूस के सुदूर कमचटका प्रायद्वीप में आया और यह अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सुनामी की लहरें अमेरिकी तटों तक पहुँच गईं, कैलिफ़ोर्निया के क्रिसेंट सिटी में 3.6 फीट ऊंची लहर दर्ज की गई। रूस के कमचटका प्रायद्वीप, हवाई, फ़िलीपींस और जापान ने सुनामी की चेतावनियों को कम कर दिया है. जापान और हवाई के लिए नई सलाह दी गई है। फ्रेंच पोलिनेशियाई अधिकारियों ने किसी भी समय नुकु हिवा द्वीप में करीब 13 फीट तक ऊंची लहर उठने की चेतावनी जारी की गई है। यूरेका में राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, कैलिफ़ोर्निया तट के कुछ हिस्सों में सुनामी लहरें उठना जारी हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
