जापान: रूस में तेज भूकंप के बाद आई सुनामी की वजह से जापान में 19 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ने के लिए कहा गया है। इनमें से लगभग 10,500 लोग होक्काइडो में हैं, जहां स्थानीय मीडिया फुटेज में लोगों को एक छत पर इकट्ठा होते हुए दिखाया गया है। कुछ लोग टोक्यो के दक्षिण में चिबा के समुद्र तट पर स्थित एक ऑब्सरवेटरी में भी इकट्ठा हुए हैं।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जापान के उत्तरी तटीय इलाके को खाली कर किसी ऊंचे जगह पर चले जाएं। जापान के प्रशांत तट से सुनामी की दर्जनों लहरें टकराई हैं। प्रशांत तट के अलावा उत्तर में होक्काइडो से लेकर दक्षिण में वाकायामा प्रांत तक घर खाली करने को लेकर चेतावनियां दी गई हैं। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि सुनामी की लहरें 3 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
