जापान: जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद उत्तरी तट पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान के मौसम अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण समुद्र-स्तर में उतार–चढ़ाव दर्ज किया गया है, हालाँकि इस वक्त किसी नुकसान की चिंता नहीं है। जापान के मुख्य द्वीप के सबसे उत्तरी प्रांत, आओमोरी प्रीफ़ेक्चर के तट के कई इलाकों से 6,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
कुछ दिन पहले ही उसी क्षेत्र में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके आए थे, जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि एक और ज्यादा तेज झटका आ सकता है और लोगों से कम से कम एक हफ्ते तक हाई अलर्ट पर रहने की अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
