फिलीपींस: फिलीपींस के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह मिंडानाओ क्षेत्र में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद ‘विनाशकारी’ सुनामी की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों के अनुसार फिलीपींस के तटीय इलाकों में तीन मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी की लहरें आने की आशंका है। इस बीच भूकंप के केंद्र मिंडानाओ क्षेत्र से 300 किलोमीटर दूर इंडोनेशिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
यह चेतावनी इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और पापुआ क्षेत्र के लिए जारी की गई है। फिलीपींस के अधिकारियों के अनुसार सुनामी की शुरुआती लहरें स्थानीय समयानुसार 11:43 बजे आने की आशंका है। ज्वालामुखी और भूकंप से जुड़े संस्थान ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत ऊंची जगहों पर चले जाने के लिए कहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
