तुर्की: तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसका एक कार्गो विमान अजरबैजान और जॉर्जिया की सीमा के करीब क्रैश हो गया है। इस विमान में कम से कम 20 लोग सवार थे। अधिकारियों ने म*रने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने हा*दसे में शहीदो का जिक्र करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है।
घटनास्थल पर सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह सी-130 कार्गो विमान अजरबैजान से तुर्की की ओर जा रहा था। बीबीसी तुर्की सेवा के अनुसार जॉर्जिया की एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि विमान बिना कोई सिग्नल भेजे रडार से गायब हो गया। जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि विमान सिघनाघी के पास, अजरबैजान से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हुआ। सी-130 कार्गो विमान अमेरिका में बना विमान है। इसका इस्तेमाल दुनियाभर की वायु सेनाएं करती हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
