Saturday , 7 March 2026
Breaking News

टीवी मैकेनिक की बेटी सानिया मिर्जा बनी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट

हौसला जब ऊंची उड़ान भरने का हो तो मंजिल कितनी भी ऊंचाई पर क्यों ना हो, इसकी परवाह नहीं होती है। कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया मिर्जापुर की बेटी सानिया मिर्जा ने। सानिया ने अपने सपनों में पंख लगाकर एक उंची उड़ान भरी और यह उड़ान ऐसी है जो दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जसोवर गांव के रहने वाले टीवी मैकेनिक की बेटी सानिया मिर्जा ने एनडीए की परीक्षा पास की है। यहीं नहीं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। सानिया ने एनडीए यानी नेशनल डिफेंस अकादमी की परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल की है।

 

TV mechanic's daughter Sania Mirza becomes india's first Muslim woman fighter pilot

 

वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला फाइटर पायलट भी होंगी। आगामी 27 दिसंबर को पुणे में ट्रेनिंग शुरू करके अपने सपने को सच करने जा रही हैं। सानिया मिर्जापुर से करीब 10 किमी दूर जसोवर गांव की निवासी हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा और 10वीं की पढाई गांव के ही स्कूल से की। इसके बाद वह 12वीं की पढ़ाई के लिए मिर्जापुर आईं और हिंदी मीडियम से पढ़ाई की। सानिया के पिता शाहिद अली एक टीवी मैकेनिक हैं। गांव के घर पर ही उनकी दुकान है। एनडीए का रिजल्ट आते ही सानिया देशभर में सुर्खियों में आ गईं। सानिया भारतीय वायुसेना में पहली मुस्लिम लड़की है, जिनका चयन फाइटर पायलट के तौर पर हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !