Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बिंजारी सरपंच को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत बिंजारी सरपंच को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले मे दो एआरोपियों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन अगरवाला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गत 24 दिसंबर को ग्राम पंचायत बिंजारी के सरपंच रामबिलास गुर्जर को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी प्रदीप कुमार बैरवा पुत्र रामेश्वर बैरवा निवासी बांसड़ा थाना चौथ का बरवाड़ा व दिलीप गुर्जर उर्फ दिलीप पहलवान पुत्र मथुरालाल गुर्जर निवासी बिंजारी थाना चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार गत 19.12.2023 को रामबिलास पुत्र मथुरालाल गुर्जर निवासी बिंजारी हाल सरपंच ग्राम पंचायत बिंजारी ने मामला दर्ज कराया कि 18.12.2023 को उसके मोबाइल नम्बर 8003011690 पर मोबाइल नम्बर 9256633868 से मेसेज आया कि अपनी जिंदगी बचाना चाहता है तो 500000 रुपये देने होंगे, वरना तु कहीं टपक सकता है। पहले तो तु बच गया था, अब शायद नही बच पाये। पुलिस में जाने या किसी को बताने की कोशिश की तो घरवालों से बोल देना डेड बाँडी उठा ले जायेगें और ये पैसा तुझे 21.12.2023 तक पहुंचाना है, पता मैं बता दूंगा आदि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

 

Two accused arrested for demanding ransom of 5 lakh rupees by threatening to kill Binjari Sarpanch

 

तरीका वारदात व अभियुक्तगण की गिरफ्तारीः- मामले के त्वरित अनुसंधान व अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु थाना स्तर पर थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी संसधान व पुलिस सूत्रों  से पता लगाया कि परिवादी सरपंच के ही गांव का व नजदीक का रहने वाले आरोई दिलीप गुर्जर उर्फ दिलीप पहलवान के कहने पर नजदीकी गांव बांसड़ा के दूसरे आरोपी प्रदीप बैरवा ने मोबाइल नम्बर 9256633868 पर एक व्हाट्सअप अकाउण्ट बनाया जिससे सरपंच को धमकी भरा मेसेज भेजकर 500000/- रुपये की फिरौती मांगी औऱ व्हाट्सअप अकाउण्ट को ब्लॉक कर दिया। फिर आरोपी दिलीप गुर्जर के कहने पर अभियुक्त प्रदीप बैरवा ने 21.12.2023 को अपने पड़ौस में रहने वाले किसी गाड़िया लुहार के मोबाइल नम्बर 8852952531 से नया व्हाट्सअप अकाऊण्ट बनाकर पुनः सरपंच के मोबाइल नम्बर पर धमकी भरा मेसेज भेजा। इस पर गाड़ियां लुहार से पूछताछ की तो सामने आया कि घटना के समय उसने पड़ौसी प्रदीप बैरवा के घर मोबाइल चार्ज में लगाया था।

 

इस पर आरोपी प्रदीप बैरवा को हिरासत में लेकर कड़ाई से अनुसंधान किया तो उसने घटना का खुलासा कर दिया और यह सब अभियुक्त दिलीप गुर्जर के कहने से किया। इस पर अभियुक्त दिलीप गुर्जर उर्फ दिलीप पहलवान को हिरासत मे लेकर अनुसंधान किया तो उसने ही अलग-अलग व्हाट्सअप नम्बर से प्रदीप बैरवा को कॉल कर मैसेज के जरिए धमकी दिलवाना बताया है। इस पर दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया है। जिनसे घटना के संबध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भंवर सिंह कर्दम थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा, अजीत मोगा सहायक उपनिरीक्षक साईबर सैल, दौलत सिंह सहायक उपनिरीक्षक, धर्मेन्द्र चौधरी हैड कांस्टेबल और सुरेश कुमार स्वामी कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !