Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सार्वजनिक स्थान पर अवैध शराब बेचते हुए दो को धरा, करीब 50 हजार की अंग्रेजी शराब की जप्त 

सुरवाल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सर्वजनिक स्थान पर अवैध शराब की बिक्री करते अलग-अलग स्थानों से 2 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विकाश मेरोठा पुत्र रामनारायण मेरोठा निवासी खटीक मोहल्ला सूरवाल और आशाराम पुत्र फैलुराम निवासी त्रिलोकपुरा को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार की अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक्साईज एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार गत 26 फरवरी को एसपी सुनिल कुमार विश्नोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानोदिया एवं राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सूपरविजन में थानाधिकारी अमरेश सिंह के नेतृत्व मे अलग-अलग दो टीम सुरज्ञान सिंह एएसआई व लखनलाल हैड कांस्टेबल मय जाप्ता के टीम गठित की।

 

Two arrested for selling illegal liquor in public place in sawai madhopur

 

टीम ने सूरवाल बाईपास सड़क के किनारे सरेराह बिना अनुज्ञापत्र के अवैध शराब बेचते हुए विकाश मेरोठा पुत्र रामनारायण मेरोठा निवासी खटीक मोहल्ला सूरवाल के कब्जे से 120 पव्वे अंग्रेजी शराब के पव्वे जप्त किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से करीब 15 हजार की शराब जप्त की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एक्साईज एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

 

इसी प्रकार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम भगवतगढ़ से त्रिलोकपुरा जाने वाले रास्ते में सड़क किनारे गांव भगवतगढ़ में बिना अनुज्ञापत्र के अवैध शराब बेचते हुए आशाराम पुत्र फैलुराम निवासी त्रिलोकपुरा थाना सूरवाल के कब्जे से करीब 35 हजार रुपए की अवैध शराब जप्त की गई, कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एक्साईज एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !