केरल: केरल के कोल्लम में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं दो महिला ट्रेनी खिलाड़ी गुरुवार की सुबह मृ*त पाई गई। इनमें से एक खिलाड़ी 17 साल की थीं और एथलेटिक्स की ट्रेनिंग ले रही थीं। वह कोझिकोड की रहने वाली थी और बारहवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थीं। जबकि, दूसरी खिलाड़ी 15 साल की थी और तिरुवनंतपुरम में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थीं। वह कबड्डी की ट्रेनिंग ले रही थीं।
आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौ*त आ*त्मह*त्या से हुई है। दोनों की मौ*त का पता तब चला, जब वे सुबह पांच बजे होने वाली ट्रेनिंग के लिए नहीं पहुंचीं। दोनों को अलग-अलग कमरे अलॉट हुए थे, लेकिन बुधवार रात 15 साल की महिला खिलाड़ी ने 17 साल की महिला खिलाड़ी के कमरे में ही रात बिताई थी। पुलिस के अनुसार जब हॉस्टल के अधिकारियों और अन्य ट्रेनी खिलाड़ियों ने बार-बार दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों की मदद से कमरा खोला गया।
कोल्लम के पुलिस आयुक्त किरण नारायणन ने बीबीसी हिन्दी से कहा कि मौके पर जांच की गई। हमें एक सु*साइड नोट मिला, जिसमें कुछ भी साफ तौर पर नहीं लिखा था। उसमें सिर्फ अपनी जा*न लेने के लिए माफी मांगी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि माता-पिता सदमे में हैं। अन्य ट्रेनी खिलाड़ियों, कोच और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
