Sunday , 8 March 2026
Breaking News

5 साल की बालिका को अप*हरणकर्ता से छुड़ाने वाले दो पुलिसकर्मी सम्मानित

हरिराम को 15 हजार व मुनेश को 10 हजार नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर ​की हौसलाफजाई

 

जयपुर: महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने कोटपूतली जिले के गांव नारेडा से गत रविवार को अ*गवा की गई 5 साल की बालिका को अप*हरणकर्ता के चंगुल से सकुशल छुड़ाने और आरोपी को दस्तयाब करने के लिए सजगता और कर्त्तव्यपराणता का परिचय देने वाले नीम का थाना के दो पुलिसकर्मियों हैड कांस्टेबल हरिराम एवं कांस्टेबल मुनेश को नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
Two policemen honored for rescuing 5-year-old girl in rajasthan
साहू ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में नीम का थाना जिले में ​थाना सदर के अंतर्गत चौकी टोड़ा के इंचार्ज हैड कांस्टेबल हरि राम को 15 हजार नगद और पुलिस महानिदेशक प्रशंसा पत्र एवं कांस्टेबल मुनेश को 10 हजार नगद और पुलिस महानिदेशक प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए है।
डीजीपी साहू ने इस अवसर पर दोनों पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्तव्य निष्ठा के साथ मेहनत करते हुए बालिका व अप*हरणकर्ता को दस्तयाब करने में दोनों पुलिसकर्मिर्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वह अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने ​हरिराम एवं मुनेश को आगे भी इसी प्रकार पूरी मुस्तैदी से कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की। इस मौके पर आईजी पुलिस जयपुर रेंज अनिल कुमार टांक भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !